फादर्स डे पर गुरु नानक पब्लिक स्कूल के बच्चे विभिन्न गतिविधियों में हुए शामिल

 


रामगढ़, 20 जून (हि.स.)। फादर्स डे पर श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अपने पिता के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं को सृजनात्मक ढंग से व्यक्त किया। कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों ने अपने पिता के लिए आकर्षक शुभकामना कार्ड तैयार किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हरजाप सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के भावनात्मक विकास के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा सहित विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यार्थियों का उत्साह और रचनात्मकता पूरे कार्यक्रम का आकर्षण रहा और सभी गतिविधियां फादर्स डे के उत्सव को यादगार बनाने में सफल रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश