देवघर के केकेएन स्टेडियम में अशिहारा कराटे फेडरेशन की बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता संपन्न, 43 विद्यार्थियों ने दिखाया कौशल

 




देवघर, 26 अप्रैल (हि.स.)। देवघर के केकेएन स्टेडियम में रविवार को अशिहारा कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सेंसेई चंदन भार्गव के कुल 43 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने कराटे कौशल, अनुशासन और प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन सेंसेई एसके प्रभाकर ने किया। उनके मूल्यांकन के आधार पर प्रतिभागियों को विभिन्न स्तरों की बेल्ट प्रदान की गई। इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करना था।

ब्लू बेल्ट प्राप्त करने वालों में सेजलदीप, काव्या केशरी, मयंक भारद्वाज, मिहिर आनंद मोदी, हर्ष राज, ऋषभ राज, श्रेयसी सिंह, आराध्या प्रिया, रिद्धि और अर्णव शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक और अनुशासित प्रदर्शन के जरिए यह उपलब्धि हासिल की।

वहीं येलो बेल्ट पाने वालों में वैभव कश्यप, रौनक राज, आसी कुमारी, अक्षया, अथर्व, अर्चित, आरव जायसवाल, तन्मय दूबे, जीविशा आनंद और यश्री का नाम प्रमुख रहा। ग्रीन बेल्ट पाने वालों में तृषा, रितुराज, समीक्षा, शानवी केशरी, बंधन कुमार, शौर्य कुमार और आश्रय झा शामिल हैं।

इसके अलावा ब्राउन बेल्ट भूवी शर्मा और अभिषेक कुमार को प्रदान की गई, जबकि आयुष्मान को प्री-ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट प्रदान की गई। इस सर्वोच्च उपलब्धि को प्राप्त करने वालों में आराध्या कुमारी, शौर्य पराशर, आदित्य, विराट कुमार मंडल, तेजश्व बरनवाल, रोहन Kumar और आदित्य तिवारी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास के दम पर यह सफलता प्राप्त की।

आयोजन को सफल बनाने में सत्यम राज, सुदीप कुमार राय, विजय पांडे, बिनु कुमारी, पंकज जायसवाल, स्वेता कुमारी, विक्रम कुमार और पूजा कुमारी सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम ने खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के साथ-साथ जिले में कराटे खेल के प्रति जागरूकता और रुचि को भी मजबूत किया।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy