राष्ट्रीय स्तर के स्कॉलरशिप के लिए कैंब्रियन स्कूल के छात्र रौनक का चयन

 


रांची, 02 जुलाई (हि.स.)। कैंब्रियन स्कूल के रौनक का राष्ट्रीय स्तर के स्कॉलरशिप के लिए चयन

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड के छात्र रौनक महापात्रा को राष्ट्रीय स्तर के कलाकृति महोत्सव -2026 कला प्रतियोगिता में स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से दी गई छात्रवृत्ति के लिए श्रेष्ठ 25 राष्ट्रीय मेरिट स्कॉलर में रौनक को शामिल किया गया है। इसके तहत उन्हें सरकार की ओर से 34,891 रुपये की राशि बतौर स्कॉलरशिप दिया जाएगा।

इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य मेधावी कलाकारों को सहायता देना, रचनात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना है। रौनक ने इस प्रतियोगिता में मंडला आर्ट से भगवान जगन्नाथ का आकर्षक चित्र बनाया था, जो एक ज्यामितीय कला है एवं ब्रह्मांड की पूर्णता और संतुलन का प्रतीक है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या ने रौनक को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप के लिए विद्यालय की चौथी कक्षा के छात्र का चयन न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak