गुड फ्राइडे के दिन झारखंड बंद वापस लें बाबूलाल : रतन
Mar 31, 2026, 22:13 IST
रांची, 31 मार्च (हि.स.)। जनजातीय परामर्शदातृ परिषद (टीएसी) के पूर्व सदस्य रतन तिर्की और ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट के महासचिव प्रवीण कच्छप ने गुड फ्राइडे के दिन प्रस्तावित झारखंड बंद को वापस लेने की अपील की है।
रतन तिर्की ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति कहा कि यह दिन ईसाई समुदाय के लिए अत्यंत पवित्र होता है, जब ईसा मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना और अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में गुड फ्राईडे को बंद बुलाना सही नहीं है। उन्होंने भाजपा नेताओं बाबूलाल मरांडी, आदित्य साहू सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से आग्रह किया कि सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए बंद की तिथि स्थगित की जाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar