कैबिनेट की 25 को होनेवाली बैठक स्थगित

 


रांची, 24 सितंबर (हि.स.)। झारखंड मंत्रिपरिषद् की शुक्रवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है।

सूत्रों के अनुसार ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री के निधन से मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रीमंडल शोकाकुल है। इसलिए कैबिनेट की बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak