झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 25 अगस्त को

 


रांची, 21 अगस्त (हि.स.)। झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 25 अगस्त को होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने शुक्रवार को बैठक की जानकारी दी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद मुहर लगने की संभावना है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak