बुराई का प्रतीक धू-धू कर जला रावण, लोगों ने लगाया जय श्रीराम का नारा

रांची, 20 अक्टूबर ( हि. स.)। राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में मंगलवार की शाम विजयादशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में जुटे। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की उपस्थिति में रावण दहन किया गया। इस दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, भव्य आतिशबाजी ने लोगों का दिल जीत लिया। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरती आतिशबाजी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।

मोरहाबादी मैदान में रावण दहन के दौरान की गई भव्य आतिशबाजी ने समारोह को और आकर्षक बना दिया। आसमान में एक के बाद एक रंग-बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी के नजारे देखकर मैदान में मौजूद लोग रोमांचित हो उठे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने रावण दहन का आनंद लिया। जैसे ही रावण का पुतला आग की लपटों में घिरा, मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि विजयादशमी का पर्व भगवान श्रीराम की ओर से रावण पर विजय प्राप्त करने की स्मृति में मनाया जाता है। रावण दहन के माध्यम से समाज को अहंकार, अन्याय और बुराई का त्याग कर सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जाता है। मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम ने इसी परंपरा को जीवंत किया। लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ पर्व मनाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे