एसोसिएशन ने दी डॉ धर्मेश को श्रद्धांजलि
रांची, 13 अप्रैल (हि.स.)। बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई), झारखंड (रांची सेंटर) की ओर से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेश अवस्थी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं।
इस दौरान सदस्यों ने दिवंगत अध्यक्ष को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे निर्माण क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सभा में वक्ताओं ने डॉ अवस्थी के दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण और संगठन के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से संगठन को मजबूती मिली और सदस्यों के बीच एकता को बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम में राज्य अध्यक्ष रवि राज अग्रवाल, रांची सेंटर अध्यक्ष अशोक प्रधान, ट्रस्टी प्रबीर कुमार मुखर्जी और जनरल काउंसिल सदस्य रविंद्र प्रधान सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थेे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar