बुंडू नगर पंचायत चुनाव: वार्ड 09 में बॉबी कुमार आगे, कई वार्डों के नतीजे जारी
रांची, 27 फ़रवरी (हि.स.)। रांची जिले के बुंडू नगर पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान कई वार्डों के परिणाम सामने आए हैं।
वार्ड संख्या 09 के वार्ड सदस्य पद के लिए बॉबी कुमार सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 528 मत मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सूरज कुमार भगत को 468 मत प्राप्त हुए। वहीं देवेंद्र भोक्ता को 35 मत मिले। अन्य उम्मीदवारों में बबलू कुमार दास को 262, मनसा पांडेय को 207 और शानू कुमार नायक को 37 मत मिले।
वार्ड संख्या 11 के लिए परिणाम में राकेश मछुवा ने 331 मत प्राप्त किए, कृष्णा मछुवा को 321, दिलीप स्वांसी को 224 और अशोक सेठ को 232 मत मिले।
वार्ड संख्या 12 में सीमा देवी 238 मतों के साथ आगे हैं। अन्य उम्मीदवारों में जसमती देवी को 179, बिना देवी को 116, सावित्री देवी को 77 और सुषमा कुमारी को 88 मत प्राप्त हुए।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन की निगरानी में मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। अंतिम परिणाम सभी वार्डों की गणना पूरी होने के बाद घोषित किए जाएंगे।-------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak