प्रधान डाकघर में रक्तदान शिविर का आयोजन
रामगढ़, 14 जून (हि.स.)। रामगढ़ भारतीय डाक इंडियन पोस्ट और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी रामगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को शहर के थाना चौक स्थित प्रधान डाकघर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पोस्टमास्टर मो जसीम खान, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रवि शंकर राय, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन अनूप कुमार, सचिव इंद्रपाल सिंह सैनी, कमल बगड़िया स्वास्थ्य विभाग की डोली किस्पोटा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व डाक विभाग के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के टीम को बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान शिविर में डॉ डोली किस्पोटा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने रक्तदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
मौके पर पोस्टमास्टर मो जयसिंह खान ने कहा कि रक्तदान कर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी आती है और स्वस्थ भी रहते है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और मानवहित में रक्तदान करना हम सभी का दायित्व है। वाइन मार्केटिंग इंस्टीट्यूट रवि शंकर राय ने कहा कि रक्तदान हम अपने जीवन और मानव जीवन के लिए करते राष्ट्रीहित में करते हैं।
रक्तदान शिविर में पोस्टमास्टर मो जसीम खान, त्रिदेव प्रियदर्शी, बबीता कुमारी, शम्भु दत्त सिंह, अंकित कुमार, रंजीत रजवार, संतोष कुमार, संजय कुमार महतो, अमन कुमार, अभिजीत सुमन, देवाशीष गोप, प्रभात रंजन, डब्लु कुमार, पचय हेस्सा, कृष्णा मरांडी, गंगाराम लागोरी सहित कई लोगो ने रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग के बंदना राय, अजीत कुमार, परमानंद कुमार, फागू राम मुंडा, नर्गिश, जयंत कुमार महतो ने रक्तदान किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश