सीसीएल के रक्तदान शिविर में 191 यूनिट रक्त संग्रहित

 


रांची, 01 अक्टूबर (हि.स.)। राजधानी के दरभंगा हाउस स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के गंगोत्री कंवेन्शन सेंटर में गुरुवार को सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन सीसीएल, सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी सहित अन्य की उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर मुख्यालय के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, ट्रेड यूनियन के सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, हितधारक एवं बड़ी संख्या में रक्तवीरों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने सभी कर्मियों को स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कर्मियों को सक्रिय रूप से रक्तदान के लिए आगे आकर ऐसे मानवीय कार्य में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस नेक कार्य के लिए आगे आना चाहिए।

रक्तदान शिविर में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा सहित कुल 191 रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस प्रकार शिविर में 191 यूनिट रक्तर संग्रहित की गई। शिविर में आईआईसीएम के अधिकारियों और जेएसएसपीएस के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस वर्ष के अभियान की थीम लेट इंटीग्रिटी फलो लेट लाइफ ग्रो, लेट प्रोसपैरिटी फॉलो थी, जो सत्यनिष्ठा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी को भी रेखांकित करती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak