निशा भगत को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च

 


रामगढ़, 11 नवंबर (हि.स.)। निशा भगत को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए बुधवार को रामगढ़ कैंट मंडल भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत निशा भगत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीतल सिंह उपस्थित रहीं। कार्यकर्ताओं ने निशा भगत की तस्वीर के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर उन्हें नमन किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

कैंडल मार्च में प्रो संजय सिंह, रंजन सिंह फौजी, महेंद्र प्रजापति, राजीव रंजन प्रसाद, शिवकुमार महतो, दीपक सोनकर, नरेंद्र चंचल, राजेश ठाकुर, अनमोल सिंह, सहदेव ठाकुर, अमित खेतान, विनीता सिंह, सौरभ जायसवाल, ऋषिकेश सिंह, सुदीप मिश्रा, अमर भारती सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश