भाजपा ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

 


रांची,12 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की आशंका के मद्देनजर रविवार को भाजपा रांची महानगर जिला के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौके पर मीडिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि युवाओं के हितैषी होने का झूठा ढोल पीटने वाली हेमंत सरकार का पोल एक बार फिर खुल गई है। पिछले छह साल से हेमंत सरकार छात्रों ओर युवाओं को ठगने का कार्य कर रही है। झारखंड सरकार छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना रही है। किसी भी हाल में युवा भविष्य की बरबादी बर्दाश्त नहीं होगी। अब हेमंत सरकार का पतन शुरू हो चुका है।

मौके पर पुतला दहन कार्यक्रम में बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, ललित ओझा, रोमित सिंह, अनीता वर्मा पायल सोनी, इंद्रजीत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे