बैशाख पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

 


देवघर , 01 मई (हि.स.)। बाबा बैद्यनाथ धाम में बैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मंदिर प्रांगण में बोल बम, बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित आसपास के कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा धाम पहुंचे और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। श्रद्धालुओं का मानना है कि बैशाख माह में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

इसी आस्था के साथ लोग दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं और पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना करते हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कतार प्रबंधन और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy