डीसी ने दिया आश्वासन, बिजुलिया तालाब सडक का होगा निर्माण

 


रामगढ़, 10 जुलाई (हि.स.)। शहर के बिजुलिया तालाब रोड का जल्द ही कायाकल्प होगा। डीसी ऋतुराज ने मुहल्ले से गए लोगों को शीघ्र सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को डीसी से मिलने पहुंचे नागरिकों ने बिजुलिया तालाब रोड की बदहाली की चर्चा की। विधायक ममता देवी ने बताया कि उन्होंने भी कई बार पत्र लिखा पर सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है।

डीसी ने बताया कि सडक के निर्माण के लिए छावनी परिषद को निर्देश जारी कर दिया गया है। डीएमएफटी के प्रबंध परिषद की बैठक में सड़क के निर्माण की स्वीकृति भी दे दी गई है। छावनी परिषद की ओर से कार्य के लिए विस्तृत कार्य योजना विभाग को भेज दिया गया है। बहुत जल्द बिजूलिया तालाब रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

तत्काल डीसी ने अधिकारियों को गड्डों को तुरंत भरवाने का कार्य करने का आदेश दिया। मौके पर रीता अग्रवाल, डॉ अभिषेक अग्रवाल, डॉ निधि बजाज, श्वेता सवारिया, निर्मला सिंह, निधि मित्तल, सुमन गुप्ता, स्मिता सिंह, रागिनी देवी, ऋषभ अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, कमलेश कुमार महतो, मुकेश यादव, पंकज प्रसाद तिवारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश