प्रधानमंत्री पर खरगे की टिप्पणी हताशा का प्रतीक : डॉ प्रमोद
देवघर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार के खान एवं कला-संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार के गिरिडीह जाने के क्रम में मधुपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और चंद्रवंशी महासभा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने मंत्री का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान डॉ. प्रमोद कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे अशोभनीय और हताशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से कांग्रेस परेशान है और इसी हताशा में इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों को सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की लोकप्रियता और जनसमर्थन से विपक्ष विचलित नजर आ रहा है।
वहीं मधुपुर में मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और चंद्रवंशी महासभा के सदस्यों में उत्साह देखा गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy