भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान

 


रामगढ़, 30 अगस्त (हि.स.)। भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के तत्वावधान में ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान का शुभारंभ रविवार को शहर के प्राचीन किला मंदिर परिसर से किया गया।

अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर कल्पवृक्ष के पौधे लगाए गए। अभियान के दूसरे चरण में श्रीश्री मारुति नंदन मंदिर, बाजार समिति परिसर में दो कल्पवृक्ष के पौधों का रोपण किया गया। इसके बाद तीसरे और चौथे चरण में अग्रसेन विद्यालय, भुरकुंडा एवं अग्रसेन विद्यालय, दुलमी में कल्पवृक्ष के पौधे लगाए गए।

भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल, सचिव प्रदीप कुमार शर्मा और पौधारोपण कार्यक्रम के संयोजक अमित साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि कल्पवृक्ष के पौधरोपण का यह अभियान पूरे जिले में आगे भी निरंतर जारी रहेगा

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद मेवाड़, कल्पतरु फाउंडेशन के निखिल मेहुल, भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा की सदस्य निशा जैन, प्रीति सिंह, प्रकाश अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल एवं सीटू सलूजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में श्रीश्री प्राचीन किला मंदिर के पुजारी गोविंद शर्मा, मुरारी शर्मा और मारुति नंदन मंदिर के पुजारी योगेश पाठक सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश