बीएफसीएल ने पृथ्वी दिवस पर दोहराई विकास की प्रतिबद्धता

 


रामगढ़, 06 मई (हि.स.)। पृथ्वी दिवस पर बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) ने आवर पावर, आवर प्लानेट थीम पर एचएएसपी परिसर में स्कॉलर्स हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने सस्टेनेबिलिटी विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

बच्चों ने अपने अभिनय के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा बचत जैसे मुद्दों को सरल और प्रेरणादायक तरीके से दर्शाया।

एचएएसपी और जीएफए इकाइयों में आयोजित जागरूकता सत्रों में कर्मचारियों और अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इन सत्रों में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और सतत विकास की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को अपने दैनिक कार्यों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में बीएफसीएल के डायरेक्टर गौरव बुधिया ने कहा कि सस्टेनेबिलिटी केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति एक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कंपनी अपने कैप्टिव पावर प्लांट के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग और अपशिष्ट को ऊर्जा में परिवर्तित करने जैसे प्रयासों के जरिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश