खुखड़ी चुनने गए लोगों पर मधुमक्खियाें ने किया हमला, एक की मौत
लातेहार, 08 अगस्त (हि.स.)।जिला मुख्यालय के निकट स्थित तापा पहाड़ी के जंगल में शनिवार को खुखड़ी चुनने गए लोगों पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिला मुख्यालय के पहाड़पुरी निवासी बखोरी भुइँया (55) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बखोरी भुइँया कुछ अन्य लोगों के साथ जंगल में खुखड़ी चुनने गया था। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों की झुंड ने उन लोगों पर हमला कर दिया। अचानक मधुमक्खियों के हमले की चपेट में बखोरी आ गया। मधुमक्खियों ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
हालांकि अन्य लोग वहां से भागने में सफल रहे। बाद में जब घटना की जानकारी बखोरी के परिजनों तथा अन्य ग्रामीणों को हुआ तो सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को देखकर मधुमक्खियां एक बार फिर हमला कर दी। परंतु किसी प्रकार ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर बखोरी को जंगल से निकाला और अस्पताल लाया,परंतु जांच के बाद चिकित्सकों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव कुमार