माता वैष्णो देवी मंदिर में बासंती नवरात्रा 19 से
रामगढ़, 17 मार्च (हि.स.)। रामगढ़ के पंजाबी हिन्दू बिरादरी के तत्वावधान में शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर परिसर में बासंती नवरात्रा के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को कलश स्थापना के बाद नवरात्र पूजन से होगा। माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र पूजन 19 मार्च से प्रतिदिन प्रातः नौ बजे से प्रारंभ होगा। पूजन में मुख्य यजमान नितिन कपूर और उनकी पत्नी मनीषा कपूर होंगे।
वासुदेव ने बताया कि आगामी 25 मार्च को मंदिर परिसर में श्री श्याम मंडल रामगढ़ द्वारा माता की चौकी, 26 मार्च को हवन-कंजक पूजन और 27 मार्च को भंडारा का प्रसाद वितरण किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश