बाबा बैद्यनाथ धाम से वृंदावन तक डब्लू 1065 किमी की 30 दिनों में पूरी करेंगे यात्रा

 


देवघर, 04 अगस्त (हि.स.)। सारठ प्रखंड के आराजोरी निवासी डब्लू शर्मा ने भगवान भोलेनाथ और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का अनूठा संदेश देते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम से वृंदावन तक लगभग 1065 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की है। उनका लक्ष्य इस आध्यात्मिक यात्रा को करीब 30 दिनों में पूरा करने का है।

यात्रा शुरू करने से पहले डब्लू शर्मा ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुखद और सफल यात्रा की कामना की। उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा श्रद्धा, आस्था और संकल्प का प्रतीक है। यात्रा के दौरान वे विभिन्न धार्मिक स्थलों से गुजरते हुए वृंदावन पहुंचेंगे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन करेंगे। स्थानीय लोगों ने उनकी इस कठिन और प्रेरणादायक यात्रा की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में आस्था, संयम और सकारात्मक संदेश का प्रसार करती हैं।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy