राहे में बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण

 


रांची, 14 अप्रैल (हि.स.)। अंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मंगलवार को राहे में धूमधाम से मनाई गई।

मौके पर मंच की ओर से राहे चौक में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर दबे-कुचले, शोषित, वंचितों के आवाज थे। बाबा साहेब आंबेडकर के समतामूलक समाज के विचार को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। मौके पर झारखंड लोकक्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केन्द्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि यह केवल पत्थर की प्रतिमा नहीं है बल्कि शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष करने के संकल्प की प्रतिमा है।

इसकेेे पूर्व गोमदा मोड़ में शहीद भगत सिंह और खुदीराम मुंडा को माल्यार्पण कर संविधान प्रस्तावना पढ़ी गई और सद्भावना गीत प्रस्तुत कर राहे चौक तक शोभा यात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम का संचालन कालीचंद चंद्र भोक्ता और होटलो मुखिया संतोष मुंडा ने किया।

मौके पर डॉ प्रमेश्वर लाल, डॉ रतन लाल सिंह मुंडा, डॉ सुभाष मुण्डा, उपप्रमुख उमेश महतो, हुमटा मुखिया द्रोपदी मुंडा, अधिवक्ता रंजित महतो, अनिल महतो, मतवार स्वांसी सहित अन्या लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar