विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए किया गया जागरूक

 




रामगढ़, 30 सितंबर (हि.स.)। इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ के तत्वावधान में बुधवार को महर्षि परमहंस कॉलेज में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम “रुकें, सोचें, सत्यापित करें और शिकायत करें” रही। विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए।

मुख्य वक्ता एसडीपीओ आलोक रंजन, मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा, साइबर अपराध शाखा के अवर निरीक्षक दिगंबर पांडेय और अधिवक्ता विनोद कुमार ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों और अपराधियों के तरीकों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संदिग्ध संदेश, कॉल या लिंक पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले उसकी सत्यता की जांच करने को कहा। साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने पर बिना देर किए शिकायत करने की अपील की गई।

वहीं कार्यक्रम की मार्गदर्शक शर्मिष्ठा दत्ता रहीं, जबकि परियोजना अध्यक्ष मेघा बगड़िया और ऐत्रेयी ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मौके पर श्वेता जैन, नवलजीत कौर, शर्मिष्ठा दत्ता, प्रियंका जैन, नीरू साहनी, मेघा बगड़िया, उर्मिला बगड़िया, मनबीर कौर, मीरा बगरिया, अनुराधा श्राफ, रंजू अग्रवाल, रेनू मेवाड़, नयन मेवाड़, दीपा वाडेरा, नम्रता जैन सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश