ऑटो चालक संघ की बैठक 24 को
रांची, 20 मई (हि.स.)। झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ और रांची जिला ऑटो चालक यूनियन ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जताई है।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन यादव और बरियातू मार्ग अध्यक्ष लालू सिंह ने बुधवार को जारी संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि ईंधन कीमतों में लगातार वृद्धि से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। महंगाई को देखते हुए 24 मई को होनेवाली बैठक होगी।
अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा कि बैठक में महासंघ के प्रदेश पदाधिकारी, रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के प्रतिनिधि और विभिन्न मार्गों के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
बावजूद इसके यदि समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदमों पर भी विचार किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar