मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
Aug 6, 2026, 14:35 IST
रांची, 06 अगस्त (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन गुरुवार को विधान सभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र के सफल, गरिमामय एवं सार्थक संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।
वहीं, विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके अलावा विधान सभा में मुख्यमंत्री का मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा, प्रभारी सचिव, झारखंड विधान सभा रंजीत कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे