विधानसभा के दो सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई
रांची, 05 नवंबर (हि.स.)। झारखंड विधानसभा सचिवालय में गुरुवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इसके साथ ही विधानसभा सचिवालय में कार्यरत सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पुष्पावती और दफ्तरी बसंत कुमार को उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। माैके पर दोनों कर्मियों को मान-पत्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।
सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सुखमय भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के इस अवसर पर विधानसभा सचिवालय के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने कहा कि दोनों कर्मियों ने अपने सेवाकाल के दौरान सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। अपनी कार्यकुशलता, सौहार्दपूर्ण व्यवहार और हंसमुख स्वभाव से उन्होंने सचिवालय के कर्मियों के बीच विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने दोनों के स्वस्थ, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन का नया अध्याय शुरू होता है।
मौके पर बताया गया कि पुष्पावती ने 27 सितंबर 2007 को झारखंड विधानसभा सचिवालय में सहायक के पद पर योगदान दिया था। वहीं, बसंत कुमार ने 13 अक्टूबर 1998 को बिहार विधानसभा सचिवालय में अनुसेवक के पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी। वे 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए।
विदाई समारोह कार्यक्रम में विधानसभा सचिवालय के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar