आशा लकड़ा ने विभिन्न समाजिक संगठनाें की समस्याओं की ली जानकारी
रांची, 28 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने गुमला जिला अंतर्गत सिसई प्रखंड कार्यालय में विभिन्न गांवों से आए जनजातीय सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं जनजातीय प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं और विकास योजनाओं की जानकारी ली एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
आशा लकडा ने जनजातीय समाज को उनके हक और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आयोग को लिखित शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
बैठक में रमेश यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिसईशोक बड़ाईक, अंचलाधिकारी, सिसई नीरज कुमार, थाना प्रभारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak