डोरंडा और डेली मार्केट थाने में नए थाना-प्रभारी की नियुक्ति

 


रांची, 16 सितंबर (हि.स.)। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने बुधवार काे जिले के दो थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की है।

दिग्विजय सिंह को डोरंडा थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अभिनंदन को डेली मार्केट थाना की जिम्मेदारी दी गई है। विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह तबादला किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे