एक और असहाय व्यक्ति लाया गया अपना घर आश्रम
रांची, 21 अप्रैल (हि.स.)। स्वामी सदानंद जी महाराज की ओर से संचालित प्रणामी ट्रस्ट रांची के अंतर्गत कार्यरत सामाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग में मंगलवार को एक मंदबुद्धि असहाय व्यक्ति को आश्रम लाया गया।
इसके साथ ही आश्रम में निराश्रितों की संख्या 48 हो गई। यह जानकारी आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता संजय सर्राफ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
राजेंद्रअग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को जिस मंदबुद्धि असहाय व्यक्ति को आश्रम में लाया गया है। उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। इससे पहले जैसे ही आश्रम की टीम को सूचना मिली कि एक असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति, हरमू हाउसिंग कॉलोनी के निगम पार्क के नजदीक लावारिस अवस्था में घूम रहा है। जो बेहद अस्वच्छ अवस्था में रहता है।
आश्रम की टीम ने उस व्यक्ति को हरमू हाउसिंग कॉलोनी के पास जाकर उसका रेस्क्यू करते हुए आश्रम लाया। अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई गई। अबतक उस व्यक्ति का नाम पते की कोई जानकारी नहीं मिली है। वह याददाश्त भी खो चुका है। आश्रम कमेटी ने उस व्यक्ति का नाम मनोहर रखा है। चार दिन पूर्व भी एक असहाय व्यक्ति को आश्रम लाया गया था। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा कार्य नहीं है। इसलिए इस तरह के कार्य किए जाते हैं।
रेेस्क्यू टीम में आश्रम के सेवा साथी मुकुंद यादव, सूरज कुमार, धीरज कुमार गुप्ता और सत्यम कुमार के नाम शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar