समर्पण शाखा का वार्षिक पुरस्कार-शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
रांची, 22 अप्रैल (हि.स.)।
मारवाड़ी युवा मंच और रांची समर्पण शाखा की ओर से सत्र 2025-26 का वार्षिक पुरस्कार वितरण सह सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को रांची में आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच की अध्यक्षा पूजा अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के दौरान सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सदस्यों को सम्मानित किया गया। सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्षा पूजा अग्रवाल ने अपना कार्यकाल पूर्ण करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्षा शुभा अग्रवाल को पदभार सौंपा।
नवनिर्वाचित अध्यक्षा शुभा अग्रवाल ने कहा कि समर्पण शाखा पिछले 19 वर्षों से सेवा कार्यों में अग्रणी रही है। आगे भी इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक माह अन्नपूर्णा सेवा और गौ सेवा कार्यक्रम चलाने की घोषणा की।
वहीं बतौर मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने संगठन की सेवा भावना की सराहना करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथियों में झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पड़िया, मंडल उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और प्रांतीय कोषाध्यक्ष विकास झाझड़िया उपस्थित थेे।
चुनाव पदाधिकारी विनीता सिंघानिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सावन मेला पोस्टर का विमोचन और अस्थायी प्याऊ का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी टीम में अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, उपाध्यक्ष कोमल झुनझुनवाला झुनझुनवाला, निकिता जालान, रोजी खंडेलवाल, सचिव रेखा राइका, सह सचिव पूजा तोदी, कोषाध्यक्ष स्मिता अग्रवाल, मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया सहित पूरी कार्यकारिणी टीम मौजूद थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar