अक्षय तृतीया पर हरमू गौशाला की अन्नपूर्णा सेवा, जरूरतमंदों को कराया भोजन

 


रांची, 20 अप्रैल (हि.स.)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हरमू गौशाला द्वारा संचालित अन्नपूर्णा सेवा के तहत सोमवार को जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “प्यार बांटते चलो” नारा के अंतर्गत 12 महीने–12 जनसेवा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन रांची समर्पण शाखा की अध्यक्षा शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ। सत्र 2026–27 की पहली अन्नपूर्णा सेवा का शुभारंभ रांची की महापौर रोशनी खलखो एवं अन्य अतिथियों के कर-कमलों से किया गया।

इस अवसर पर मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और इसी भावना के साथ समर्पण शाखा लगातार समाज सेवा के कार्यों में जुटी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने बताया कि यह सेवा कार्य संस्थापिका अध्यक्ष सुमिता लाठ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जनसेवा प्रभारी शायरी अग्रवाल, वर्षा धानुका और संयोजिका डॉली बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महापौर रोशनी खलखो, अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar