प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के तीसरे दिन हुआ अन्नाधिवास
रांची, 04 फ़रवरी (हि.स.)। धुर्वा के होटवासी में नवनिर्मित चार मंदिरों में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान बीते सोमवार से जारी है। जलाधिवास के बाद बुधवार को भगवान के सभी प्रतिमा का पूरे विधि-विधान के साथ अन्नाधिवास कराया गया। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने अपने-अपने घर से चावल, गेंहू, दाल सहित अन्य प्रकार के अन्न को लाया था। छह सौ किलों से भी ज्यादा अन्न से सभी प्रतिमा को ढका गया है।
इसके पूर्व हर सुबह से शाम तक वाराणसी से पहुंचे पंडित ललन प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पुरोहितों के पांच सदस्यीय दल पूजा-अर्चना करा रही हैं। आज शाम मंदिर परिसर में प्रवचन सह भक्ति संगीत कार्याक्रम का भी आयोजन किया गया।
पंडित तिवारी ने बताया कि गुरुवार को प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में सभी प्रतिमा को विभिन्न जड़ीबूटी, इत्र, गंगाजल से स्नान कराया जायेगा। इसे देवस्नान कहते हैं। इसके बाद नगर परिक्रमा का कार्यक्रम है। नगर परिक्रमा को लेकर मंदिर समिति के साथ स्थानीय लोगों ने सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली है। मौके पर सभी यजमानों के अलावा काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं और पुरूष मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar