रामगढ़ सीडीपीओ के पद पर आलोक रंजन ने ग्रहण किया प्रभार

 


रामगढ़, 21 मई (हि.स.)। रामगढ़ सीडीपीओ के पद पर डीएसपी आलोक रंजन ने गुरुवार को प्रभार ग्रहण किया। इस दौरान रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे और यातायात थाना प्रभारी गजेंद्र पांडे मौजूद थे।

प्रभार ग्रहण करने के बाद सीडीपीओ आलोक रंजन ने बताया कि रामगढ़ अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था कायम रखना, उनकी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा जनता की समस्याओं का तत्कालीन निवारण वे करेंगे। पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर वे पहले लोगों की आवश्यकता और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश