आजसू ने उपायुक्त से की नदी और तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग
रामगढ़, 04 जून (हि.स.)। आजसू पार्टी के नगर सचिव नीरज मंडल ने डीसी ऋतुराज को मांग पत्र सौंपकर शहर के हरहरी नदी, बिजुलिया तालाब, दामोदर नदी एवं अन्य नदी, तालाब के किनारे की जमीन की मापी करा कर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जमीन दलालों की नजर अब नदी, नाले और तालाब के किनारे की जमीन पर है। जमीन दलाल आम जनता को बहला, फूसला कर जल स्रोतों की जमीन को बेच रहे हैं। इससे नदी, तालाब संकीर्ण (छोटी) होते जा रहे हैं और इलाके में जल स्तर दिन-ब-दिन घटता जा रहा है। इससे आने वाले समय में पानी की काफी भयंकर किल्लत होने की संभावना है। आम जन मानस पीने की पानी के लिए त्राहि त्राहि हो जाएंगे। उन्होंने ज्ञापन में उपायुक्त से हरहरी नदी, बिजुलिया तालाब, दामोदर नदी सहित अन्य नदी, नाले, तालाब के किनारे की जमीन की मापी कराकर अतिक्रमण मुक्त कराने का आग्रह किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश