अग्रसेन जयंती महोत्सव में प्रश्न मंच और शतरंज प्रतियोगिता, 100 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
रांची, 06 सितंबर (हि.स.)। अग्रवाल सभा के 50वें श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार को रांची में प्रतियोगिताओं के द्वितीय चरण में प्रश्न मंच और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सभा के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल बंका ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रीति पोद्दार ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अभिभावकों और बच्चों का स्वागत किया। जयंती संयोजक सज्जन कुमार पड़िया ने कार्यक्रम की जानकारी दी, जबकि मंत्री निर्मल बुधिया ने अग्रवंशियों से रजत जयंती वर्ष और अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।
प्रश्न मंच के निर्णायक प्रभाकर अग्रवाल और शतरंज प्रतियोगिता के निर्णायक अपूर्व चक्रवर्ती रहे।
प्रश्न मंच के जूनियर वर्ग में उन्नत सरावगी प्रथम, सीकृत अग्रवाल द्वितीय और उद्रिता सरावगी तृतीय रहे। वहीं, सीनियर वर्ग में शशांक मोदी और आंचल झुनझुनवाला ने प्रथम, नोमीता अग्रवाल एवं चहक अग्रवाल ने द्वितीय तथा तेजस डोलिया और शारदा देवी डोलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष ललित पोद्दार, विनोद जैन, डॉ. ओम प्रकाश प्रणव, चंडी प्रसाद डालमिया, राजेंद्र केडिया सहित कई सदस्य मौजूद थे।------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar