सेवा संकल्प अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी संजय जायसवाल का भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्वागत
Sep 10, 2026, 22:50 IST
रांची, 10 सितंबर (हि.स.)। भाजपा के झारखंड प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी और लोकसभा के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि संजय जायसवाल बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पार्टी नेताओं ने उनके आगमन पर खुशी जाहिर की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे