एसीबी ने रिश्वत लेते एमओ को किया रंगेहाथ गिरफ्तार
दुमका, 19 मार्च (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने साहिबगंज जिला के बरहरवा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नंदन कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
एसीबी ने यह कार्रवाई बरहरवा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी आलमगीर के लिखित शिकायत पर हुई। निगरानी की टीम ने पीडीएस दुकानदार आलमगीर ने आरोप लगाया लगाया कि एमओ उनसे मासिक 50 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहे थे।
मामले में निगरानी की टीम ने शिकायत का सत्यापन करने हुए दुमका थाना में मामला दर्ज करते हुए आरोपित एमओ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नंदन कुमार हाल ही दो माह पूर्व पदस्थापित हुए थे और वे मूल रूप से दुमका के शिव पहाड़ के निवासी हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार