प्राचार्य से अभाविप ने मिलकर बताई समस्याएं

 


रामगढ़, 21 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जिला संयोजक सुदीप कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को परिषद का प्रतिनिधिमंडल रामगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विमल कुमार मिश्रा से मिला।

इस दौरान छात्रहित, शैक्षणिक व्यवस्था एवं महाविद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं के त्वरित समाधान, स्वच्छ एवं अनुशासित परिसर तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की मांग रखी। साथ ही छात्र-छात्राओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

पर प्राचार्य डॉ विमल कुमार मिश्रा ने कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक और सकारात्मक पहल की जाएगी। साथ ही महाविद्यालय के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में राजू कुमार, आकाश, श्रवण सहित अन्य अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश