शादी के एक सप्ताह बाद युवती की ट्रेन से कटकर मौत

 


दुमका, 03 मई (हि.स.)। हंसडीहा-दुमका रेलखंड के बीच चंद्रदीप रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक घटना सामने आई है।

जहां ट्रेन की चपेट में आने से नवविवाहिता की मौत हो गई। यह घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत इलेक्ट्रिक पोल संख्या 86/12 और 86/15 के बीच हुई।

मृतका की पहचान शोभा कुमारी (19) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार शोभा कुमारी की शादी बीते 26 अप्रैल को जरमुंडी थाना क्षेत्र के डूमरथर गांव निवासी रामदयाल मांझी के पुत्र हेमकांत मांझी के साथ हुई थी।

शादी के महज एक सप्ताह के भीतर ही इस तरह की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा वंदे भारत ट्रेन से हुआ जो जमालपुर से हावड़ा की ओर जा रही थी।

इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर व्याप्त है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार