ट्रेलर ने दूसरे ट्रेलर काे मारी टक्कर, केबिन में फंसा चालक

 




रामगढ़, 23 मार्च (हि.स.)। रांची-पटना मुख्यमार्ग अंतर्गत फोरलेन के चुटूपालू घाटी में सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर संख्या (एनएल 01एसी 8903) ने आगे आगे जा रही ट्रेलर संख्या( सीजी 04क्यूएन 6227) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से केबिन में फंसे चालक को निकलवा कर सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर, घटना के बाद घाटी में करीब 2 घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन काे सुचारू रूप से चालू कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश