भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

 






रामगढ़, 30 मार्च (हि.स.)। श्री दिगंबर जैन समाज रामगढ़ के तत्वावधान में सोमवार को वर्तमान शासन नायक और 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सबसे पहले शहर के मेन रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में जलाभिषेक और शांतिधारा की क्रियाएं की गई। इसके बाद मंदिर परिसर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर थाना चौक, झंडा चौक, चट्टी बाजार, लोहार टोला, मेन रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान नये रथ में विराजमान श्री जी को नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु हाथों में ध्वजा लेकर शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में स्वर्ण कलश से प्रथम जिलाभिषेक करने का सौभाग्य मुन्नालाल जैन, योगेश जैन एवं निशा जैन, इंद्रमणि देवी, चूड़ीवाल, जीवनमल जैन, जम्बू पाटनी सहित अन्य को मिला। वहीं नये रथ पर श्री जी को विराजमान करने का सौभाग्य हीरालाल पाटनी, राजेंद्र पाटनी और श्री जी का सारथी बनने का सौभाग्य मांगीलाल जैन, मनोज जैन, अशोक चूड़ीवाल को मिला, जबकि भगवान के जन्म कल्याणक को प्रदर्शित करने वाली झांकी में माता-पिता बनने का सौभाग्य शांतिलाल जैन, गिनया सेठी परिवार को मिला।

वहीं कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जैन समाज के सचिव योगेश सेठी ने बताया कि महावीर स्वामी के बताये सिद्धांत सत्य, अहिंसा, एवं परोपकार मानव जीवन को आलोकित करने वाले हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश