मास्टर शेफ प्रतियोगिता में 98 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

 


रामगढ़, 09 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के चट्टी बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के सभागार में आयोजित मास्टर शेफ प्रतियोगिता में शुक्रवार को पाक कला का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के लगभग 98 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी पाक कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

प्रतियोगिता की संयोजिका सिद्धि जैन और दीक्षा अग्रवाल थीं। प्रतिभागियों ने अपने हुनर से विभिन्न व्यंजनों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। समाज के सैकड़ों पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष नानूराम गोयल, उपाध्यक्ष विकास शाह, मंत्री शंकर लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक पंसारी, जयंती संयोजक निखिल गोयल, उज्ज्वल बरेलिया तथा कार्यकारिणी सदस्य संजीव बरेलिया, आशीष अग्रवाल, विकास केडिया, अरुण गोयल, सिंपल बरेलिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश