रामगढ में 68.11 प्रतिशत हुआ मतदान
रामगढ़, 23 फ़रवरी (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगर पालिका सह डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के मार्गदर्शन में नगर पालिका आम निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी गईं, जिससे मतदाताओं ने निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस निर्वाचन में कुल 97,698 पंजीकृत मतदाताओं में से 66,542 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 68.11 रहा।
मतदान के बाद विभिन्न मतदान केंद्रों से पोलिंग दल सुरक्षित रूप से लौटकर रामगढ़ महाविद्यालय स्थित रिसीविंग सेंटर पहुंच चुके हैं। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत मतदान सामग्रियों की विधिवत जमा प्रक्रिया संचालित की गई। पूरी प्राप्ति प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से जरूरी और व्यापक व्यवस्था की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश