दुर्गापूजा की सुरक्षा में झारखंड यूथ क्रांति संघ के 500 वालंटियर रहेंगे तैनात

 


-कार्यकर्ता मिलन समारोह में गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि, रोजगार-शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी चर्चा

रांची, 02 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड यूथ क्रांति संघ की ओर से शुक्रवार को करमटोली चौक स्थित केंद्रीय धूमकुडिया भवन में कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

दुर्गापूजा के दौरान शहर में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए संघ ने 500 वालंटियर तैनात करने की घोषणा की। संगठन की ओर से विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाने और जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

संघ के मुख्य संरक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान सभी वालंटियर शहर में तैनात रहेंगे और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ठोस काम की जरूरत है। केवल कागजी घोषणाओं से राज्य का विकास संभव नहीं है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष नमित हेमरोम ने की, जबकि मंच संचालन आकाश कुमार ने किया। मौके पर संयोजक विशाल सिंह, अमन मुंडा, सूरज करकेट्टा, राजन गोस्वामी, शाहिद रहमान, अलहन अहमद सहित अभिषेक टोप्पो, विशाल उपाध्याय, रोहन मुंडा, अजय मुंडा, विकास सिंह, पवन वर्मा, कृष्ण शर्मा, रोहित सिंह, आनंद लोहरा, शंकर कुमार साहू, रॉकी सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar