रांची में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 5 लाख की ठगी, थाने में शिकायत

 


रांची, 29 अक्टूबर (हि.स.)। रांची में शेयर ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 5 लाख 900 रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। डोरंडा थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार ने इस संबंध में गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, आरोपितों ने शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उनसे 5 लाख 900 रुपये रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद कथित मुनाफे का स्क्रीनशॉट भेजकर और रकम निवेश करने का दबाव बनाया गया। जब राजेश कुमार ने अपनी राशि निकालने की कोशिश की, तो उनसे मुनाफे पर 20 लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा करने की मांग की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम देने से इनकार करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे