मिस यूनिवर्सल इंडिया ने किया फ्यूजन फेयर का उद्धाटन

 


रांची, 14 जुलाई (हि.स.)। राजधानी रांची के कैपिटल हिल होटल में मंगलवार से दो दिवसीय लाइफस्टाइल एवं फैशन प्रदर्शनी फ्यूज़न फेयर 2026 का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मिस यूनिवर्सल इंडिया 2025 सिमरन ने फीता काटकर किया। प्रिया बुधिया और शिल्पा जैन की ओर से आयोजित इस फ्यूज़न फेयर का यह 18 वां संस्करण है, जिसमें देशभर से 35 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर सिमरन ने कहा कि फ्यूज़न फेयर रचनात्मकता, उद्यमिता और महिला नेतृत्व वाले व्यवसायों को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच है।

उन्होंने आयोजन को प्रेरणादायी बताते हुए आयोजकों को बधाई दी। आयोजक प्रिया बुधिया ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से फ्यूज़न फेयर उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार का अवसर उपलब्ध कराने के साथ रांची को देशभर के प्रतिष्ठित ब्रांड्स से जोड़ने का माध्यम बना हुआ है। सह आयोजक शिल्पा जैन ने कहा कि हर वर्ष प्रदर्शकों और आगंतुकों के लिए कुछ नया प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। आयोजन की पब्लिसिटी पार्टनर लेडीज़ सर्कल इंडिया है।

प्रदर्शनी में फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर, एक्सेसरीज, हस्तशिल्प और विभिन्न लाइफस्टाइल उत्पादों का आकर्षक संग्रह प्रदर्शित किया गया है। यह आयोजन 14 और 15 जुलाई तक चलेगा, जहां शहरवासी प्रीमियम शॉपिंग के साथ नए उत्पादों और विशेष कलेक्शन का अनुभव ले सकेंगे।

इस अवसर पर आरएएलसी-98 की चेयरपर्सन स्नेहा बजाज सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar