श्याम मंदिर में श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का भक्तिमय पाठ
रांची, 21 अप्रैल (हि.स.)। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 200वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। राम सिया राम सिया राम जय जय राम... के गायन और बजरंग बली की जय जयकारों से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। मंदिर के आचार्य ने अखंड ज्योति एवं पूजन कराया। सौरव शैरी और परिवार ने बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर केसरिया पेड़ा, गुड़ और चना फल का भोग बालाजी महाराज को अर्पित किया।
पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक डफली के स्वर के साथ श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के मध्य में भजनों का गायन भी किया गया। श्री सुंदरकांड के पाठ के बाद पुनः श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके आरती करके भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
श्रवण ढानढनिया ने चना प्रसाद सेवा, पुष्पा देवी पोद्दार ने केसरिया पेडा सेवा, मुकेश मित्तल ने गिरिगोला सेवा और राजेश जायसवाल ने फल प्रसाद सेवा निवेदित की।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, उपाध्यक्ष श्रवन ढानढनिया, उपाध्यक्ष अशोक लड़िया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, सौरव शैरी लेया, पूजा, गोपाल कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
खाटूनरेश का हुआ केसर चंदन तिलक का श्रृंगार
वैशाख शुक्ल चतुर्थी पर खाटूनरेश का केसर चंदन तिलक श्रृंगार किया गया।
उल्लेगखनीय है कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बाबा श्री श्याम का महास्नान किया गया था। इसके बाद से बाबा श्री श्याम भक्तों को अपने श्यामल रूप में दर्शन दे रहे थे। मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका और कोषाध्यक्ष मनोज खेतान के सानिध्य में श्रृंगार किया गया।
दोपहर बाद बाबा श्री श्याम के पट लगाए गए और विधि विधान से पूजन अनुष्ठान के साथ बाबा का केशर चंदन तिलक श्रृंगार शुरू किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak