अग्रसेन जयंती महोत्सव में 150 से अधिक बच्चों-महिलाओं ने लिया प्रतियोगिताओं में हिस्सा

 


रांची, 23 अगस्त (हि.स.)। अग्रवाल सभा रांची के 50वें श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार को प्रतियोगिताओं के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्रकला, सुलेख, मेहंदी, गणित दौड़ और कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 150 से अधिक बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अग्रवाल सभा की मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेंद्र कुमार गाड़ोदिया ने किया। सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उपस्थित अभिभावकों और बच्चों का स्वागत किया। सभा के मंत्री निर्मल बुधिया ने महोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अग्रवंशियों से सभी आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुमन चितलांगिया और मधु जेजानी शामिल थीं। वहीं, कविता पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मीनू जायसवाल, राखी वर्मा और चारु मित्रा शामिल रहीं।

कार्यक्रम में अलका सरावगी, सीमा टांटिया, मंजू केडिया, रचना चिरानिया, निधि सर्राफ, प्रतिमा अग्रवाल, नम्रता बागला, पदमा बंका, सुनैना लोयलका, शालू सिंघानिया, प्रीति फोगला, सीमा खेमका, आकृति सिंघानिया, नेहा तुलसयान, सुनीता मेवाड़ा, शोभा हेतमसरिया और साक्षी केजरीवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar