पुलिस ने स्पेशल ड्राइव में 19 वारंटियों को किया गिरफ्तार

 


रामगढ़, 04 जून (हि.स.)। एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्र में गुरुवार काे स्पेशल ड्राइव चलाया गया। इस दौरान जिले के अलग-अलग थाना और ओपी में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

जिन लोगों को जेल भेजा गया उनमें सत्यम कुमार सोनी, आनंद कुमार, कुलदीप प्रसाद, चंदन कुमार सिंह, गुलाम रसूल, बहादुर सिंह, तरुण सिंह, दीपक कुमार, सुग्रीव तिवारी, अनुराग सिंह, समाउद्दीन, छटू गंझू, गिरिजा सिंह, प्रेम सागर महतो शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश