रांची के 18 पुलिस अफसरों का तबादला, बरियातू थाना प्रभारी बने प्रकाश कुमार रजक
रांची, 23 मई (हि स)। राजधानी रांची की विधि व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रांची पुलिस के 15 अफसरों और तीन इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अीक्षक (एसएसपी) कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को जल्द नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
शनिवार को जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक को बरियातू थाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि इंस्पेक्टर मनोज कुमार-2 को यातायात थाना प्रभारी गोन्दा बनाया गया है। इसी प्रकार इंस्पेक्टर रेणु गुप्ता को यातायात थाना प्रभारी चुटिया (कोतवाली) बनाया गया है।
वहीं, सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र टुडू को नरकोपी थाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि कफील अहमद को बेड़ो थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास कुमार पासवान को मुरी ओपी प्रभारी और दिनेश कुमार ठाकुर को विधानसभा थाना का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा शिवनारायण तिवारी को ईटकी थाना, गगन कुमार ठाकुर को सिकिदिरी थाना और दुलाल कुमार महतो को तमाड़ थाना का प्रभारी बनाया गया है। कुन्दन कुमार को दशमफॉल थाना और अभिषेक कुमार-2 को राहे थाना का प्रभारी बनाया गया है।
इसी प्रकार राहुल को मोरहाबादी टीओपी, विवेक कुमार दुबे को चुटुपालू टीओपी और पूजा विभुति उरांव को सुखदेवनगर स्थित हिल टीओपी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अवध बिहारी कुंवर को खेलगांव यातायात थाना और धर्मेन्द्र कुमार को पंडरा यातायात थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे